रामपुर: सौतेली मां के व्यवहार से तंग आकर छोड़ा बहनों ने घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैदनगर (रामपुर), अमृत विचार। पिछले सप्ताह से तीन सगी बहनों के लापता होने का रहस्य पुलिस के हस्तक्षेप करने के बाद उजागर हो गया। बहनें सौतेली मां की नफरत से परेशान थीं, बाप भी मां के कहने में आकर पीटता था, इसीलिए बड़ी बहन के घर चली गई थीं। पुलिस ने तीनों को परिजनों के …

सैदनगर (रामपुर), अमृत विचार। पिछले सप्ताह से तीन सगी बहनों के लापता होने का रहस्य पुलिस के हस्तक्षेप करने के बाद उजागर हो गया। बहनें सौतेली मां की नफरत से परेशान थीं, बाप भी मां के कहने में आकर पीटता था, इसीलिए बड़ी बहन के घर चली गई थीं। पुलिस ने तीनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव की तीन लड़कियां अपने पिता को बिना बताए घर से चली गईं थीं। जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए थे। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस लगातार तीनों को तलाश रही थी। जहां देर शाम को पुलिस ने तीनों को बरामद करने के बाद थाने ले आई। बाद में परिजनों के हवाले कर दिया। बेटियां घर अपने बाप को बिना बताए अपनी विवाहित बड़ी बहन के साथ चली गई थीं।

पुलिस को बताया कि मां सौतेली हैं जोकि उनसे नफरत करती हैं। बाप मां का कहना मानते हैं और उन्हें पीटते थे। इसीलिए वह बहन के यहां चली गईं। तीनों वापस आ गई हैं तो घर में खुशी का माहौल है। अजीमनगर एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि तीनों बेटियां चाचा और बुआ को बताकर घर से अपनी बड़ी बहन के यहां पर गई थीं। तीनों को आज थाने में बुलाकर महिला हेल्प डेस्क ने पूछताछ की। उन्होंने खुद अपने बयान में कहा है कि हम अपनी बड़ी बहन के घर चाचा और बुआ को बताकर चले गए थे।

संबंधित समाचार