बरेली: सीएआरआई गांवों में चलाएगा स्वच्छता अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान(सीएआरआई) में शनिवार को गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान 2.0 के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्थान के निदेशक डा. अशोक कुमार तिवारी ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के …

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान(सीएआरआई) में शनिवार को गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान 2.0 के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्थान के निदेशक डा. अशोक कुमार तिवारी ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान को पूरे माह चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक सप्ताह संस्थान की ओर से अंगीकृत गांवों में स्वच्छता कार्यक्रम के साथ अन्य क्रियाकलाप किए जाएंगे।

इसके बाद संस्थान के प्रधान वैज्ञानिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, तकनीकी व कुशल सहायक कर्मचारियों ने संस्थान परिसर व मुख्यद्वार पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान वैज्ञानिक डा. अभिषेक विश्वास ने किया। इस दौरान डा. एमपी सागर, डा. जगवीर सिंह त्यागी, डा. चंद्रहास, डा. अजीत सिंह यादव, डा. आरकेएस वैश्य, डा. चन्द्र देव, जीडी मैलानी, कैलाश चन्द्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार