बरेली: इस्लामियां मैदान के पास सख्त पहरा, वाहनों पर रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आला हजरत के 103 वें उर्स-ए-रजवी के मौके पर सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। इस्लामियां मैदान के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। कुतुबखाना रोड पर दो जगह बेरिकेडिंग कर रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया है। जिसके चलते दोपहिया वाहनों …

बरेली, अमृत विचार। आला हजरत के 103 वें उर्स-ए-रजवी के मौके पर सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। इस्लामियां मैदान के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। कुतुबखाना रोड पर दो जगह बेरिकेडिंग कर रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया है। जिसके चलते दोपहिया वाहनों के निकलने पर भी रोक लगा दी है। उर्स के चलते शहर में तीन दिन तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

सिर्फ जायरीनों के वाहन ही अंदर आ सकेंगे। उर्स के अवसर पर किसी तरह से जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट का डायवर्जन किया है। शहर के हर चौराहे और बैरियर पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी है। रविवार और सोमवार को शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

उर्स के बाद जाम की स्थिति से बचने के लिए यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आठ टीएसआई, 11 एचसीपी, 16 हेड कांस्टेबल, 33 कांस्टेबल, 51 होमगार्ड और 30 पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार से जीआईसी इंटर कॉलेज के गेट के सामने बेरिकेडिंग लगाकर बिहारीपुर की तरफ आने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। एक बेरिकेडिंग बिहारीपुर चौकी और दूसरा बिहारीपुर चौकी से आगे स्कूल के सामने लगाया गया है।

इन दोनों बेरिकेडिंग पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। इस्लामियां मैदान के आसपास दोपहिया वाहनों के निकलने पर भी रोक लगा दी है। कोतवाली के सामने लगे बेरिकेडिंग से कुतुबखाना की तरफ जाने वाले वाहनों पर भी रोक है। चौपुला चौराहा से कुतुबखाना की तरफ आने बड़े वाहनों को रोका जा रहा है।

संबंधित समाचार