बरेली: दुष्कर्म पीड़िता की कार में मारी टक्कर, शिकायत वापस लेने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तांत्रिक द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म व उसके साथियों द्वारा महिला व उसके परिजनों से लाखों की ठगी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपियों ने पीड़िता पर जानलेवा हमला करा दिया। इसके साथ ही कार से ट्रक में टक्कर मारने के बाद महिला से रिपोर्ट वापस लेने की धमकी …

बरेली, अमृत विचार। तांत्रिक द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म व उसके साथियों द्वारा महिला व उसके परिजनों से लाखों की ठगी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपियों ने पीड़िता पर जानलेवा हमला करा दिया। इसके साथ ही कार से ट्रक में टक्कर मारने के बाद महिला से रिपोर्ट वापस लेने की धमकी दी। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।

बारादरी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत में बताया था कि वह विधवा है। उसे मंदिर में आलोक रस्तोगी नाम का एक व्यक्ति मिला था, जिसने उनसे जान-पहचान बढ़ाते हुए उनकी मुलाकात अपने तांत्रिक साथी सैय्यद उर्फ निजाम से कराई थी। इसके बाद तांत्रिक ने उनके बेटे को सही करने व आडंबरों का झांसा देकर महिला के साथ करीब 6 माह तक दुष्कर्म किया था। साथ ही महिला के परिजनों को भी झूठे झांसों में फंसाकर करीब 50 लाख रुपये ऐंठ लिए थे।

इसके बाद आरोपियों ने देर रात महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी। साथ ही धर्म परिवर्तन कराने के लिए उसे नेपाल ले जाने का प्रयास करने लगे थे। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। इसके बाद महिला की ओर से आलोक रस्तोगी, सैय्यद उर्फ निजाम, सलीम अहमद सूफी, सिद्दिकी व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

वहीं महिला ने दोबारा एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मुलाकात करते हुए बताया कि 21 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे उझानी बाईपास से नबादा की ओर जा रही थी। कार उनके बेटे का दोस्त चला रहा था। आरोप है कि उसी समय एक ट्रक ने जानबूझकर उनकी कार में टक्कर मार दी।

साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए आलोक रस्तोगी व तांत्रिक सैय्यद उर्फ निजाम के खिलाफ की गई शिकायत वापस लेने की बात कही, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने दोबारा कार में टक्कर मारी और फरार हो गए। महिला ने जान का खतरा जताते हुए एसएसपी से शिकायत की। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने एसपी सिटी रविंद्र कुमार को जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार