बरेली: 6 को राज्यपाल करेंगी महाविद्यालय का लोकार्पण
बरेली, अमृत विचार। बिजनौर के मीरापुर बांगर में संघटक राजकीय महाविद्यालय का 6 अक्टूबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लोकार्पण करेंगी। शासन के निर्देश पर इस महाविद्यालय का संचालन एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। लोकार्पण के संबंध में कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बैठक कर अधिकारियों व शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी है। कार्यक्रम में …
बरेली, अमृत विचार। बिजनौर के मीरापुर बांगर में संघटक राजकीय महाविद्यालय का 6 अक्टूबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लोकार्पण करेंगी। शासन के निर्देश पर इस महाविद्यालय का संचालन एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। लोकार्पण के संबंध में कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बैठक कर अधिकारियों व शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी है। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी किट वितरण के अलावा कोरोना टीकाकरण की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।
शुरुआत में परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू किए जा सकते हैं। शासन स्तर पर प्रदेश में कई महाविद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इन महाविद्यालयों में क्षेत्रीय जरूरत के हिसाब से पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। इन महाविद्यालयों की जिम्मेदारी विश्वविद्यालयों को दी गई है। विश्वविद्यालयों को ही इनके निर्माण कार्य की प्रगति देखनी है और इनमें पाठ्यक्रमों का संचालन कराना है।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को 13 महाविद्यालयों की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें पहले महाविद्यालय का लोकार्पण होने जा रहा है। इस सत्र में एक-दो अन्य महाविद्यालय भी शुरू हो सकते हैं।
कुलपति प्रो. केपी सिंह ने मीरापुर के महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम की जिम्मेदारी प्रो. आशा चौबे, प्रो. जेएन मौर्य, परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद, डा. आलोक श्रीवास्वत, प्रो. संजय गर्ग, प्रो. पीबी सिंह, डा. सोमपाल, प्रो. एसके पांडेय और डा. अमित सिंह को दी है।
