बरेली: 835 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गांधी जयंती पर समाज कल्याण विभाग की ओर से विकास भवन सभागार में शनिवार को छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 835 छात्रों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण बांटे गए। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि सरकार छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में …

बरेली, अमृत विचार। गांधी जयंती पर समाज कल्याण विभाग की ओर से विकास भवन सभागार में शनिवार को छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 835 छात्रों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण बांटे गए। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि सरकार छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में विकास को कटिबद्ध है। छात्रवृत्ति के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि उनकी शिक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न होने पाए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने कहा शासन द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति, सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के पूर्व दशम व दशमोत्तर के 835 छात्रों के खातों में तीन हजार रुपए प्रति छात्र के हिसाब से छात्रवृत्ति एक दिन पूर्व अंतरित की जा चुकी है। इसमें पूर्वदशम के अनुसूचित जाति के 183, सामान्य वर्ग के 421, पिछड़ा वर्ग 492 व अल्पसंख्यक के 118 छात्रों को लाभांवित किया गया है।

समारोह में गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज, गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग, उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग प्रेम प्रकाश, योगेश पांडे सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चे उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार