मनीष हत्याकांड मामले में जांच करने गोरखपुर पहुंची एसआईटी टीम
गोरखपुर। कानपुर के युवा व्यवसायी की हत्या मामले में जांच करने के लिए कानपुर से एसआईटी टीम शाम को गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित होटल कृष्णा पैलेस पहुंच गई है। जिसके बाद अब एसआईटी टीम होटल से ही जांच शुरू कर पूरे मामले की जांच करेगी। बता दें कि बीते 27 सितम्बर को कानपुर से …
गोरखपुर। कानपुर के युवा व्यवसायी की हत्या मामले में जांच करने के लिए कानपुर से एसआईटी टीम शाम को गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित होटल कृष्णा पैलेस पहुंच गई है। जिसके बाद अब एसआईटी टीम होटल से ही जांच शुरू कर पूरे मामले की जांच करेगी।
बता दें कि बीते 27 सितम्बर को कानपुर से हरियाणा निवासी दो दोस्तों संग गोरखपुर घुमने आए प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता मौत के मामले में केस ट्रांसफर होने के 24 घंटे के भीतर आज शाम 4 बजे होटल एसआईटी टीम कृष्णा पैलेस पहुंची। जहां पुलिसिया उत्पीड़न में युवा व्यवसायी की मौत हुई थी।
एसआईटी टीम ने यहां पहुंचते ही सबसे पहले होटल से ही घटना की कड़ियां जोड़ना शुरू कर दिया है। फिलहाल एसआईटी तारामंडल रोड स्थित होटल कृष्णा पैलेस पर जांच पड़ताल कर रही है। एसआईटी टीम के साथ गोरखपुर के सीओ कैंट, रामगढ़ ताल पुलिस और एडिशनल एसपी भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि मनीष गुप्ता हत्या प्रकरण की जांच करने वाली कानपुर की टीम में एडिशनल पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी, डीसीपी साउथ रवीना त्यागी भी टीम की सदस्यों में शामिल हैं। इसके अलावा आज शाम गोरखपुर पहुंची एसआईटी टीम में कानपुर एडिशनल एडिशनल डीसीपी वेस्ट बृजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विवेचना अधिकारी हैं। इंस्पेक्टर स्तर के दो पुलिस अधिकारी भी इस मामले के सह विवेचक हैं।
मुख्यालय के आदेश के अनुक्रम में एसआईटी की टीम पहुंची, एसआईटी प्रभारी ने दी जानकारी
पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार एसआईटी की टीम कानपुर से गोरखपुर पहुंची। एसआईटी टीम प्रभारी आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश अनुसार हम आज गोरखपुर पहुंचे हैं। हमें उस जगह पर निरीक्षण करना था, जहांपर यह घटना हुई थी। जिसका लगभग 5 से 6 घंटे तक वैज्ञानिक ढंग से निरीक्षण किया गया।
कमरे के भीतर कमरे के बाहर लिफ्ट में सीढ़ियों पर जहां कहीं भी हमें लगा हमें परीक्षण करना चाहिए। जिस तरह से नेचर आप केस है, हमने किया है। यह जांच आगे और भी बढ़ेगी अगले कुछ दिनों तक हम अपनी जांच करते रहेंगे। हमारी कोशिश एक स्वच्छ निष्पक्ष और पारदर्शी और एक बेहतर जांच करके जो कुछ भी न्याय संगत है। वह शासन के अनुसार न्याय संगत किया जाएगा। हम सभी बिंदुओं को समाहित करेंगे, जो भी वैज्ञानिक पद्धति से जांच करनी थी हमने वह जांच की है।
