योगगुरु बाबा रामदेव के गुरुकुल की छत से साध्वी ने लगाई छलांग, मौत, मचा हड़कंप
हरिद्वार, अमृत विचार। योगगुरु बाबा रामदेव के बहादराबाद के शांतरशाह स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल में पढ़ाई कर रही एक साध्वी संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुकुल की छत से कूद गई। जिससे साध्वी की मौत हो गई। घटना की पता लगते ही योगपीठ में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर …
हरिद्वार, अमृत विचार। योगगुरु बाबा रामदेव के बहादराबाद के शांतरशाह स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल में पढ़ाई कर रही एक साध्वी संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुकुल की छत से कूद गई। जिससे साध्वी की मौत हो गई। घटना की पता लगते ही योगपीठ में हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, साध्वी मध्य प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही है। वह 2018 से पतंजलि योगपीठ की कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी।
