बरेली: सीबीगंज में डेंगू का कहर, भाजपा नेता के भतीजे की मौत
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के बाद अब डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कई राज्यों में डेंगू अपने पैर पसार रहा है। अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में डेगूं का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के बाद अब डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कई राज्यों में डेंगू अपने पैर पसार रहा है। अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में डेगूं का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भी डेंगू का कहर दिखाई दे रहा है। बरेली में डेंगू से भाजपा नेता के भतीजे विशाल श्रीवास्तव की मौत हो गई है।
बरेली के सीबीगंज की लेबर कॉलोनी में डेंगू का कहर बरस रहा है। कॉलोनी में भाजपा नेता के भतीजे विशाल श्रीवास्तव की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एक महिला की कॉलोनी में डेंगू से मौत हो चुकी है। वहीं, कॉलोनी में बुखार से मनोज सक्सेना, सौरभ गुप्ता, शिवम गुप्ता, बाबू सहित कई अन्य लोग बीमार हैं।
इसे भी पढ़ें…
बरेली: पीआरवी के जवानों ने पुराने खंडहर मकान में फंसे युवक को बाहर निकाला
