बाराबंकी: पुराने सम्बन्धों को निभाने केरल के राज्यपाल पहुंचे इटौरा
बाराबंकी। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कल शनिवार की देर शाम दरियाबाद के इटौरा गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप मिश्र के पैतृक गांव पहुंच कर लगभग दो घण्टे समय दिया। यद्यपि यह कार्यक्रम व्यक्तिगत था किन्तु आरिफ मो. खान ने 2004 में कैंसरगंज लोकसभा से चुनाव लड़ चुके हैं जिस कारण क्षेत्र …
बाराबंकी। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कल शनिवार की देर शाम दरियाबाद के इटौरा गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप मिश्र के पैतृक गांव पहुंच कर लगभग दो घण्टे समय दिया। यद्यपि यह कार्यक्रम व्यक्तिगत था किन्तु आरिफ मो. खान ने 2004 में कैंसरगंज लोकसभा से चुनाव लड़ चुके हैं जिस कारण क्षेत्र के अधिकांश लोग परिचित है। एक विशाल चिन्तक, लेखक विधिवेत्ता व विशिष्ट व्यक्तित्व के धनी होने के कारण हजारों की संख्या में सम्मानित जन उनके विचारों को सुनने को उत्सुक रहे।
अनेक बन्धुओं ने पुष्पगुच्छ, मेमोण्टो पुस्तक आदि भेंट किया। पत्रकारों के पूछे जाने पर बीटेक कट्टरवादिता से दूर रहना चाहिए। विज्ञान,तकनीक को अपनाना चाहिए व समय के साथ चलना चाहिए तथा वैज्ञानिक जीवन शैली अपनाना चाहिए। शिक्षा बहुत आवश्यक है। आई. ए. एस. अफसर के विडियो वायरल पर बोले जो भी कानून का उल्लघंन करे, जबरन मतान्तरण करने वाले को संज्ञान लेकर कार्यवाही करे।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा दिलीप मिश्रा हमारे परिवार के है ।इनके ऋण को मैं अपने जीवन में नहीं उतार सकता।वह पण्डाल में चलकर सभी आगन्तुको, सम्मानितो से हालचाल पूछा तथा सेल्फी भी दिया, वृक्षारोपण किया, बच्चो से मिले तथा आश्वासन दिया कि जल्द ही समय लेकर आप सभी से व्यवस्थित मिलेंगे।
कार्यक्रम में दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा जगदीश गुप्ता, अलका मिश्रा, अंबेडकरनगर बार के अध्यक्ष इंद्रमणि शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता वह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साकेत दिनकर पांडे, रमेश मिश्र, इंद्र प्रताप सिंह, जवाहर वर्मा विनय तिवारी, प्रमोद तिवारी अधिवक्ता समाज सेवी रितेश मिश्र, शासकीय अधिवक्तागण रमेश चंद्र वर्मा श्रीकान्त तिवारी शरदेन्दु अवस्थी, मुलायम सिंह यादव, सहित जिला, मण्डल, ग्राम पंचायत स्तर के हजारों की संख्या मे विचार परिवार एवं सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।
