मुरादाबाद: जिले में अकबरपुर में गलघोटू से पहली मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के डिलारी सीएचसी के अकबरपुर गांव में गलघोटू से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में परिवार में अन्य बच्चों की स्वास्थ्य विभाग ने जांच की।सोमवार या मंगलवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम गलघोंटू का टीकाकरण करेगी। अकबरपुर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के डिलारी सीएचसी के अकबरपुर गांव में गलघोटू से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में परिवार में अन्य बच्चों की स्वास्थ्य विभाग ने जांच की।सोमवार या मंगलवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम गलघोंटू का टीकाकरण करेगी।

अकबरपुर गांव निवासी नबी हसन के 7 वर्षीय पुत्र शोएब को एक सप्ताह से बुखार था। परिवार के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल को रेफर कर था। यहां भी स्थिति को सुधार न होने पर दिल्ली स्थित महर्षि बाल्मीकि अस्पताल को रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मासूम ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था।

जिले में गलघोंटू बीमारी से पहली मौत के बाद अकबरपुर गांव में स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर पीड़ित परिवार में अन्य बच्चों की जांच की। लेकिन उसके भाई बहन में गलघोंटू (डिप्थीरिया) के लक्षण नहीं मिले।
अब सोमवार या मंगलवार को गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंचकर डिप्थीरिया का टीका बच्चों को लगाएगी।

दिवंगत बच्चे को डिप्थीरिया के टीका लगने पर संशय
जिससे बच्चे की गलघोंटू से मौत हुई है उसे डिप्थीरिया का टीका लगा था या नहीं इस पर संशय है।
उसके पिता टीका लगे होने की बात कर रहे हैं लेकिन कार्ड नहींदिखा पा रहे हैं।
डिलारी सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डाँ विशाल दिवाकर ने बताया कि बच्चे में गलघोंटू के लक्षण के चलते जिला अस्पताल भेजा था। जहां शुरूआती उपचार के बाद उसे महर्षि वाल्मीकि अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया था। वहां जांच में शोएब को गलघोंटू होने की पुष्टि हुई थी। उसे डीटीपी के टीके लगाने का रिकार्ड देखा जा रहा है। सोमवार या मंगलवार को गांव में स्वास्थ्य टीम जाकर बच्चों को डिप्थीरिया का टीका लगाएगी।

क्या है गलघोटू के लक्षण
गलघोटू से गले में दर्द, इससे खानपान में दिक्कत होती है। रोग गंभीर होने पर सांस लेने में भी समस्या भी होती है।

संबंधित समाचार