यूपी: पीएम मोदी के दौरे को लेकर इन कर्मचारियों का कराया गया कोरोना टेस्ट
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ आगमन पर एक ओर जहां पूरे शहर को चमकाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कोविड-19 को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह एहतियात बरत रहा है। पांच अक्टूबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम आवास योजना शहरी के 100 आवंटियों को अपने …
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ आगमन पर एक ओर जहां पूरे शहर को चमकाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कोविड-19 को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह एहतियात बरत रहा है। पांच अक्टूबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम आवास योजना शहरी के 100 आवंटियों को अपने हाथों से मकानों की चाभी सौपेंगे।
एहतियात के तौर पर इन आवंटियों सहित एयरपोर्ट से लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक ड्यूटी में लगाए गए नगर निगम के लगभग 45 कर्मचारियों का भी नगर निगम मुख्यालय में रविवार को आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया। जांच की रिपोर्ट सोमवार को आएगी रिपोर्ट के आधार पर ही आवंटियों को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा।
