हरदोई: भाजपा कार्यालय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
हरदोई। भाजपा कार्यालय पर मंडल मीडिया प्रभारीगण की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को हुआ। कार्यशाला में पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों के व्यापक प्रचार प्रसार की रणनीति सहित पार्टी के साइबर योद्धाओं को मीडिया के सहयोग से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं …
हरदोई। भाजपा कार्यालय पर मंडल मीडिया प्रभारीगण की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को हुआ। कार्यशाला में पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों के व्यापक प्रचार प्रसार की रणनीति सहित पार्टी के साइबर योद्धाओं को मीडिया के सहयोग से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यशाला के प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार के प्रचार प्रसार में हमारे मजबूत सूचना तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। हमारी भूमिका पार्टी की योजनाएं बताकर आम लोगों को पार्टी के प्रति प्रभावित करना होगा।
आने वाले 2022 के चुनाव में विजयश्री दिलवाने में सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से योगदान देना होगा। हमारा मुख्य लक्ष्य पार्टी की योजनाओं व नीतियों को मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाना होना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा, जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक तथा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित सहित वरिष्ठ पदाधिकारी तथा मंडल मीडिया प्रभारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
