अयोध्या: महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ी, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी कमल नयन दास उन्हें लखनऊ लेकर रवाना हुए हैं। बता दें कि सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उनका जिला अस्पताल के डॉक्टर उनका …

अयोध्या। राम जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी कमल नयन दास उन्हें लखनऊ लेकर रवाना हुए हैं।

बता दें कि सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उनका जिला अस्पताल के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख उन्हें मेदांता लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं, सुबह से महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य गड़बड़ था। ऑक्सीजन लेवल में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था। साथ ही उनको खांसी और अत्यधिक यूरिन डिस्चार्ज की शिकायत थी। जिसके बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख में थी, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण उन्हें लखनऊ मेदांता भेज दिया गया।

वीएचपी के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह लखनऊ मेदांता के प्रमुख डॉक्टरों का पैनल महंत नृत्य गोपाल दास का मेडिकल चेकअप करने यहां पहुंचने वाला है। मेंदांता के डॉक्टरों की राय के बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाना था।

इसके अलावा पूर्व में कोरोना संक्रमित होने के बाद शिष्यों से भी मिलने में करते थे परहेज..

महंत नृत्य गोपाल दास पिछले साल कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उस दौरान उनका लंबे समय तक गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चला था। इसके बाद जबसे वे अपने मठ मणिराम छावनी आए हैं, तब से कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखा। अपने आश्रम पर वे सार्वजनिक तौर पर शिष्यों से मिलने में भी परहेज कर रहे थे।

संबंधित समाचार