हरदोई: रिश्तों की छांव में इकट्ठा हुआ गांव, सदर विधायक ने आपसी रिश्तों को दी धार
हरदोई। तत्यौरा गांव में लगाई गई चौपाल में पहुंचे सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने कभी अपने को माननीय नहीं माना, बल्कि हर एक से अपने पन का नाता जोड़ा है और इसी पैमाने से विकास को रफ्तार देने का काम किया है। सदर विधायक श्री अग्रवाल शनिवार को बावन ब्लाक के तत्यौरा …
हरदोई। तत्यौरा गांव में लगाई गई चौपाल में पहुंचे सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने कभी अपने को माननीय नहीं माना, बल्कि हर एक से अपने पन का नाता जोड़ा है और इसी पैमाने से विकास को रफ्तार देने का काम किया है। सदर विधायक श्री अग्रवाल शनिवार को बावन ब्लाक के तत्यौरा गांव में लगाई गई चौपाल में शामिल हुए। चौपाल में शामिल हुए लोगों से उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सबका साथ, सबका विकास का वादा किया है।
पिछली सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने विकास को दरकिनार करते हुए सिर्फ और सिर्फ भाई-भतीजा वाद की राजनीति की। भाजपा सरकार हर वर्ग और हर समुदाय के साथ मिलकर विकास करने का काम किया है। सदर विधायक ने अपने पन का नाता जोड़ते हुए कहा कि चुनाव नज़दीक है, तमाम लोग तरह-तरह के मुखौटे लगा कर आएंगे। ऐसे लोगों से चौकन्ना रहने की ज़रूरत है।
चौपाल में तत्यौरा के साथ-साथ जोगीपुर, मम्मरपुर, सोमवंशी पुरवा, रुक्मनापुर, ककरहिया, बगहा, झूलापुरवा के अलावा आस-पास के गांवों के लोग शामिल हुए। चौपाल का संचालन प्रधान प्रतिनिधि पवन सिंह ने किया। इसके अलावा प्रधान मुनीर कुमार, मृगांक सिंह उर्फ छोटे भइया, कोटेदार प्रतिनिधि गगन सिंह, कल्लू सिंह, अनूप कुमार सिंह,कई प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि, कोटेदार,बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
