अमेठी: किसान नेता का आरोप, मेरी हत्या करवाना चाहते हैं राजा गूजर
अमेठी। जनपद के किसान नेता ने आरोप लगाया है कि जनपद का एक भू माफिया मेरी हत्या करवाना चाहते हैं तथा कई बार धमकी दे चुका है तथा एक दिन मेरे उपर हमला भी करवा चुके हैं जिसके विरुद्ध थाना कमरौली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विवरण के अनुसार जिले के किसान यूनियन ( …
अमेठी। जनपद के किसान नेता ने आरोप लगाया है कि जनपद का एक भू माफिया मेरी हत्या करवाना चाहते हैं तथा कई बार धमकी दे चुका है तथा एक दिन मेरे उपर हमला भी करवा चुके हैं जिसके विरुद्ध थाना कमरौली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विवरण के अनुसार जिले के किसान यूनियन ( लोक शक्ति) के प्रदेश सचिव ने आज प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनपद के रजई का पुरवा थाना मोहनगंज निवासी कलीम ऊर्फ राजा गूजर जनपद के कई थाना क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करके बिल्डिंग बना रखी है।
जिसकी मैंने लिखित शिकायत मैंने लगातार उच्चधिकारियो से की लेकिन जिले के कुछ अधिकारी कार्यवाही से कतरा कर उसको बचाने में जुटे हैं तथा कलीम विदेश में रहकर यहां अपने आदमियों से मेरे उपर हमला भी करवाया है। जिसको लेकर थाना कमरौली में छः लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किराया गया है तथा अब धमकी दे रहे हैं कि शिकायत करना बंद करो नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है। इनाम उल्ला ने कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं प्रशाशन अगर इन सरकारी जमीनों पर कार्यवाही नहीं की तो जल्द ही नेशनल हाईवे लखनऊ वाराणसी को जाम करेंगे।
