हरदोई में हुई तेज बारिश, शहर हुआ पानी-पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में रविवार को आधे घंटे तक लगातार झमाझम बारिश हुई। जिससे पूरे शहर में पानी भर गया है। इसके पहले जिले में सुबह से ही धूप निकली हुई थी। दोपहर तक काफी तेज धूप रही, अचानक दोपहर बाद बादल छा गए। इसके कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश …

हरदोई। जिले में रविवार को आधे घंटे तक लगातार झमाझम बारिश हुई। जिससे पूरे शहर में पानी भर गया है। इसके पहले जिले में सुबह से ही धूप निकली हुई थी। दोपहर तक काफी तेज धूप रही, अचानक दोपहर बाद बादल छा गए।

इसके कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से नगर तालाब में बदल गया। जहां नगर का बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा, नुमाइश चौराहा, छोटा चौराहा, नघेटा रोड कलेक्ट्रेट जलमग्न हो गया।‌ मौसम विभाग के अनुसार 42 मिलीमीटर की रफ्तार से बारिश दर्ज की गई है।

संबंधित समाचार