सीतापुर: संदना इलाके में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप
सीतापुर। जिले के संदना इलाके में करीब आठ माह पूर्व तेंदुआ पकड़े जाने के बाद एक बार फिर तेंदुए की आहट ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। तेंदुआ देखे जाने से क्षेत्र के कई गांवों में हड़कंप मचा हुआ है। पदचिन्हों के आधार पर वन विभाग की टीम ने भी तेंदुआ होने की …
सीतापुर। जिले के संदना इलाके में करीब आठ माह पूर्व तेंदुआ पकड़े जाने के बाद एक बार फिर तेंदुए की आहट ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। तेंदुआ देखे जाने से क्षेत्र के कई गांवों में हड़कंप मचा हुआ है। पदचिन्हों के आधार पर वन विभाग की टीम ने भी तेंदुआ होने की पुष्टि कर दी है। पुष्टि के बाद से ग्रामीण और भी डरे हुए हैं। वन विभाग ने भी ग्रामीणों को सचेत रहने की चेतावनी दी दी है। साथ ही वन विभाग भी नजर रखे हुए है।
संदना थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुआ देखने से दहशत का माहौल बना हुआ है। लगभग आठ माह पहले एक तेंदुआ खेउटा के जंगलों से पकड़ा गया था। जिसको लेकर वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। शनिवार को बरियारपुर के ग्रामीणों द्वारा तेंदुए को एक बार फिर देखा गया है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है। वन विभाग की टीम ने आकर पगचिन्हों के माध्यम से तेंदुवा होने की पुष्टि की है।
सर्वेश, देशराज, कामता, मनीष, ज्ञानेंद्र आदि ग्रामीण अपने मवेशियों को जंगल में चरा रहे थे, तभी अचानक उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। चरवाहों ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर कई गांवों के लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। मौके पर वन दरोगा अनिल यादव आए। गांव के पूरब तेंदुए के पगचिन्ह मिले हैं। पगचिन्हों के आधार पर वन दरोगा ने तेंदुआ होने की पुष्टि की है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सचेत रहने के लिए कहा है। साथ ही वन विभाग की टीम भी नजर रखे हुए है।
