रायबरेलीः सात वर्षीय की बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, जानें फिर क्या हुआ?
रायबरेली। मिशन शक्ति के साथ महिला सुरक्षा को लेकर हेल्पलाइन चल रही है लेकिन बावजूद दुष्कर्म के मामलों में कमी नहीं आ रही है। इसी के चलते डीह थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ 14 साल के किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची को गंभीर हालत …
रायबरेली। मिशन शक्ति के साथ महिला सुरक्षा को लेकर हेल्पलाइन चल रही है लेकिन बावजूद दुष्कर्म के मामलों में कमी नहीं आ रही है। इसी के चलते डीह थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ 14 साल के किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया वहीं आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
रविवार को डीह थाना क्षेत्र के लोधवारी गांव की एक सात साल की बच्ची को गांव का रहने वाला 14 वर्षीय किशोर बहला कर टावर के नजदीक सूनसान जगह पर ले गया, जहां बच्ची को डरा धमका कर उसके साथ घिनौना कृत्य कर भाग गया। खून से लथपथ बच्ची घर पहुंची तो उसकी दशा देख परिजन आवाक रह गए। तत्काल बच्ची को स्थानीय पीएचसी लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि डीह थाने पर एक सूचना मिली कि एक 14 साल की लड़की के द्वारा 7 साल की लड़की के साथ दुराचार किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लड़के को पकड़ लिया और उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
