बरेली: छत्रपाल के स्वागत में गांधी उद्यान से चौकी चौराहे तक लगा जाम
बरेली, अमृत विचार। राज्यमंत्री बनने के बाद लखनऊ से पहली बार बरेली आए छत्रपाल सिंह गंगवार के जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम के दौरान रविवार को कई सड़कों पर जाम लगा रहा। गांधी उद्यान पर काफिले की गाड़ियों की वजह से बियावानी कोठी तक यातायात बाधित हो गया। दोनों तरफ से गाड़ियां जाम में फंस गयी। इसके …
बरेली, अमृत विचार। राज्यमंत्री बनने के बाद लखनऊ से पहली बार बरेली आए छत्रपाल सिंह गंगवार के जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम के दौरान रविवार को कई सड़कों पर जाम लगा रहा। गांधी उद्यान पर काफिले की गाड़ियों की वजह से बियावानी कोठी तक यातायात बाधित हो गया। दोनों तरफ से गाड़ियां जाम में फंस गयी।
इसके बाद केशव कृपा भवन के बाहर काफिला रुका तो यह सड़क पूरी तरह से जाम हो गयी। चौकी चौराहा से लेकर गांधी उद्यान तक एक तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। यातायात सामान्य होने में करीब 20 मिनट से ज्यादा समय लगा। पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बरेली आए छत्रपाल का जोरदार स्वागत
छत्रपाल सिंह गंगवार के राजस्व राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बरेली आने पर भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बरेली पहुंचने पर सेटेलाइट, आनंद आश्रम मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार केशव कृपा भवन पहुंचे और विभाग प्रचारक व विभाग कार्यवाह से मुलाकात की।
भारत सेवा ट्रस्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने स्वागत किया। भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य, ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल ने भोजीपुरा टोल प्लाजा पर राज्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, रविन्द्र सिंह राठौर, वीरपाल गंगवार, सोमपाल शर्मा, चंचल गंगवार, नीरेंद्र सिंह राठौर, अजय सक्सेना, अंकित शुक्ला, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अभय चौहान, राहुल साहू, आदेश प्रताप सिंह, पंकज गंगवार, देवेंद्र सक्सेना, अमित वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं, छत्रपाल गंगवार का सेटेलाइट चौराहे पर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा, प्रभु दयाल लोधी, प्रतेश पांडे, डॉ तृप्ति गुप्ता, अधीर सक्सेना, अरुण कश्यप, देवेंद्र जोशी, बंटी ठाकुर, अमरीश कठेरिया, सूर्यकांत मौर्य, हरवंश सेठी, राज अग्रवाल, रूपेंद्र पटेल, प्रवेश वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सक्सेना, अखिल अग्रवाल व सुमित योगी ने स्वागत किया।
