बरेली: चौपुला से अटल सेतु को जोड़ने का निर्माण कार्य तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर के सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले चौराहों में से एक चौपुला पुल पर ज्वाइंट का काम तेज हो गया है। अटल सेतु और चौपुला पुल को आपस में जोड़ने का कार्य जल्द पूरा करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए पुल …

बरेली, अमृत विचार। शहर के सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले चौराहों में से एक चौपुला पुल पर ज्वाइंट का काम तेज हो गया है। अटल सेतु और चौपुला पुल को आपस में जोड़ने का कार्य जल्द पूरा करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए पुल के दोनों ओर से काम कराया जा रहा है। पुल का निर्माण कार्य पूरा होने से चौपुला पर बदायूं की ओर से शहर की ओर आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

अभी बदायूं रोड से आने वाले लोगों को चौपुला पुल से उतरकर अटल पुल के ऊपर से होकर जाना पड़ता है। इस कारण यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी होती है। लगभग एक हफ्ते पूर्व अटल सेतु और चौपुला पुल को आपस में जोड़ने का कार्य शुरू हो चुका है।

रिजर्व पुलिस लाइन वाले गेट से पुल के पिलर लगाने का काम चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक तीन माह के भीतर पुल को जोड़ने का काम पूरा कर लिया जाएगा। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार