पीलीभीत: बस और ट्रैक्टर ट्राली में आमने सामने की टक्कर, कंडक्टर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत। जहानाबाद इलाके में देर शाम प्राइवेट बस और ट्रैक्टर ट्रॉली आमने सामने टकरा गए। हादसे में बस के ड्राइवर कंडक्टर दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने कंडक्टर को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है। बस में …

पीलीभीत। जहानाबाद इलाके में देर शाम प्राइवेट बस और ट्रैक्टर ट्रॉली आमने सामने टकरा गए। हादसे में बस के ड्राइवर कंडक्टर दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने कंडक्टर को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है। बस में कोई सवारी नही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

रविवार देर रात बरेली हाइवे पर जहानाबाद इलाके में शाही से कुछ दूर हाफिजगंज की ओर से एक प्राइवेट बस जहानाबाद की तरफ आ रही थी। तेज रफ्तार बस की टक्कर ट्रैक्टर ट्राली से आमने सामने हो गई। हादसे में बस के ड्राइवर कंडक्टर दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने कंडक्टर को मृत घोषित कर दिया।

हालांकि दुर्घटना के बाद दो लोगों की मौत की अफवाह फैली। लेकिन पुलिस ने केवल कंडक्टर की मौत की पुष्टि की। बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस दोनो के नाम पतों की पुष्टि करने लगी थी।

संबंधित समाचार