रायबरेली: किसानों की मौत पर भड़की सपा, कलेक्ट्रेट में धरना देकर किया गया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत से आक्रोशित सपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हाऊस अरेस्ट किए जाने से सपाइयों का आक्रोश बढ़ गया है। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दे रहे सपाईयों ने जमकर हंगामा किया है। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत से सियासत का …

रायबरेली। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत से आक्रोशित सपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हाऊस अरेस्ट किए जाने से सपाइयों का आक्रोश बढ़ गया है। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दे रहे सपाईयों ने जमकर हंगामा किया है।

लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत से सियासत का पारा गर्म हो गया है। सपा द्वारा सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जब पता कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नजरबंद कर दिया गया तो सपाइयों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। नारेबाजी करते हुए सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में हंगामा किया। वहीं धरना देना शुरू कर दिया।

आरोप है कि सरकार किसान विरोधी है। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि लखीमपुर में किसानों की हत्या कर दी गई है। उनसे मिलने के लिए जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जा रहे थे तो उन्हें हाऊसअरेस्ट कर लिया गया। प्रदेश की सपा सरकार को उन्होंने जमकर कोसते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्यारी सरकार पीड़ितों से मिलने भी नहीं दे रही है।

संबंधित समाचार