बरेली: इस्लामियां जाने से रोकने पर भड़के जायरीन, श्यामगंज में पुलिस पर पथराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में पुलिस प्रशासन के उर्स-ए-रजवी को लेकर किए गए तमाम इंतजाम धराशाई हो गए। सोमवार को इस्लामिया ग्राउंड जाने के लिए जायरीनों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस्लामिया ग्राउंड जाने से रोकने पर शहर में कई जगहों पर जायरीनों ने हंगामा कर दिया। नवल्टी और प्रेमनगर में पुलिस से नोकझोंक के बाद …

बरेली, अमृत विचार। बरेली में पुलिस प्रशासन के उर्स-ए-रजवी को लेकर किए गए तमाम इंतजाम धराशाई हो गए। सोमवार को इस्लामिया ग्राउंड जाने के लिए जायरीनों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस्लामिया ग्राउंड जाने से रोकने पर शहर में कई जगहों पर जायरीनों ने हंगामा कर दिया। नवल्टी और प्रेमनगर में पुलिस से नोकझोंक के बाद श्यामगंज चौराहे पर जायरीनों ने बवाल कर दिया। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर इस्लामियां ग्राउंड जाने से रोकने पर जायरीन भड़क गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ने पर बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक और एएसपी साद मियां भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हालात बिगड़ते देख पीएसी को भी बुला लिया गया है।

  • जगह-जगह बैरिकेटिंग लगाकर रोकने के बाद भी उर्स से पहले इस्लामिया मैदान में भीड़ चुकी है।

  • इस्लामिया के बाहर बेरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई। काफी संख्या में बेरिकेडिंग तोड़कर लोग अंदर भी घुस गए। इसके बाद बेरिकेडिंग हटा दी गई और लोगों का हुजूम इस्लामियां में एक साथ दाखिल हो गया।

  • श्यामगंज में पुलिस और जायरीनों के बीच टकराव बढ़ गया है। हालात बिगड़ते देख बाजार बंद करा दिया गया है। लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है।

  • दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) ने सभी अकीदतमंदों से अपील की कि जो लोग उर्स स्थल आना चाहते हैं वह अपने-अपने घर पर ही रहकर आला हज़रत का कुल शरीफ करें। जो लोग आने की कोशिश कर रहे हैं वो अपने घर लौट जाएं। आसपास के घरों या मस्जिदों में चले जाएं। ऑनलाइन उर्स को सुनकर शिरकत कर ले। पुलिस प्रशासन का सहयोग करे।

  • इस्लामिया के पास हज़ारों जायरीन की भीड़ जमा हो गई है।

  • नवल्टी पर हुए हंगामे के बाद श्यामगंज चौराहे पर भी बवाल हो गया है। गुस्साए जायरीनों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ने पर बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक और एएसपी साद मियां पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।

 

  • सोमवार को उर्स में शामिल होने के लिए कुछ जायरीन इस्लामियां मैदान जा रहे थे। इस दौरान नॉवल्टी चौराहे पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर जायरीन पुलिस से उलझ गए। जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ। जायरीनों ने पटेल चौराहा पर पुलिस और भाजपा नेता की गाड़ियों को पीटना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां भी फटकारीं। इस दौरान पुराने रोडवेज बस अड्डे से लेकर नॉवल्टी चौराहा तक लंबा जाम लगा रहा। किसी तरह पुलिस ने जायरीनों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

प्रेमनगर में भी पुलिस और जायरीनों के बीच झड़प
भोजीपुरा के अभयपुर से चादर लेकर आ रहे जायरीनों को कोहाड़ापीर बैरिकेडिंग पर पुलिस द्वारा रोक दिया गया। जिसके बाद कमेटी के सदस्यों व जायरीनों के बीच नोकझोंक होने लगी। हंगामे की स्थिति देख अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह अमन कमेटी के पदाधिकारियों ने बातचीत के बाद मामला शांत कराया।

विवाद व हंगामे की स्थिति बनते देख मौके पर पहुंची पीएससी की टुकड़ी।

संबंधित समाचार