सिसोदिया ने योगी पर कसा तंज, कहा- सरकार ने यूपी को जंगल राज बना दिया है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा की योगी सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश को अराजकता के माहौल में झोंक कर जंगलराज बना दिया। सिसोदिया ने लखीमपुरी खीरी की घटना को लेकर एक बयान जारी कर सोमवार को कहा कि सारे देश और दुनिया ने देखा है कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय …

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा की योगी सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश को अराजकता के माहौल में झोंक कर जंगलराज बना दिया। सिसोदिया ने लखीमपुरी खीरी की घटना को लेकर एक बयान जारी कर सोमवार को कहा कि सारे देश और दुनिया ने देखा है कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री के पुत्र ने किसानों को अपनी गाड़ी के तले रौंदा है, उनकी हत्या कर दी है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश को जंगल राज बना दिया है और पूरे प्रदेश को अराजकता के माहौल में झोंक रखा है।

इनके लिए न किसान कुछ हैं, न आम आदमी कुछ हैं, न जनता कुछ है। उनको केवल और केवल अपने नेताओं को बचाना है और सारी की सारी भाजपा योगी सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार कुल मिलाकर अपने नेता और उनके पुत्र को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक न तो उसको गिरफ्तार किया गया है, न उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है, न मंत्री के खिलाफ कारवाई की गई है।

अगर भाजपा को किसानों की और देश के लोगों की जरा भी चिंता है केंद्रीय मंत्री को उनको पद से हटाया जाए और उनके बेटे को गिरफ़्तार किया जाय। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश को अराजकता के माहौल में झोंक करके सरकार नहीं चल सकती है। यह अत्याचार हो रहा है लोगों के ऊपर में।

अगर विपक्ष के नेता वहां जाना चाह रहे हैं, सांसद संजय सिंह अगर पीड़ित परिवारों के साथ सांत्वना देने रात को वहां जा रहे हैं, क्यों रोक दिया उनको? वहां उन्होंने क्या बिगाड़ा है? जिनको रात के ढाई बजे से ही गिरफ्तार करके रखा हुआ है। बाकी विपक्ष के नेताओं को भी नहीं जाने दे रहे हैं। तो क्या उत्तर प्रदेश में आपातकाल लगा दी है? लोगों की हत्या हो रही है, मंत्रियों के बेटे लोगों की हत्या कर रहे हैं और योगी सरकार इमरजेंसी लगा कर विपक्ष के नेताओं को रोक रही है। विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है, ये कैसी सरकार है।

यह भी पढ़े-

मीरगंज: वोल्टेज कम होने की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बिजली घर पर दिया धरना

संबंधित समाचार