मुरादाबाद: आंगनबाड़ी भर्ती के लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची आवेदक
मुरादाबाद, अमृत विचार। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी चिकित्सा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सोमवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाने के बाद सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। कई महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी चिकित्सा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सोमवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाने के बाद सीएमओ कार्यालय पहुंचीं।
कई महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी औपचारिकता पूरी कराने के लिए भागदौड़ करने में जुटे रहे। सीएमओ कार्यालय पर आईं नफीसा, सोनिया, रेशमा परवीन आदि ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक के साथ चिकित्सा प्रमाण पत्र भी संलग्न करना है। जिसके लिए अस्पताल और सीएमओ कार्यालय पर आना पड़ा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ एमसी गर्ग ने बताया कि चिकित्सक के जांच के रिपोर्ट के आधार पर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। आवेदकों से सभी औपचारिकता पूरी कराकर प्रमाण पत्र लेने के लिए आने की जानकारी भी संबंधित पटल के लिपिकों के माध्यम से दिला रहे हैं।
