लखनऊ: गुण्डा एक्ट के तहत 13 बदमाश राजधानी से बाहर, जानें वजह?
लखनऊ। पुलिस कमिश्रनेट लखनऊ के नाक में दम करने वाले 13 मनबढ़ व दबंग व्यक्वियों पर सोमवार को गुण्डा एक्ट की तहत कार्यवाही की गई है। इन तेरह अपराधियों को छह माह के लिए शहर की सीमा से बाहर कर दिया गया है। जिनके खिलाफ राजधानी के कई थानों में उप्र गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के …
लखनऊ। पुलिस कमिश्रनेट लखनऊ के नाक में दम करने वाले 13 मनबढ़ व दबंग व्यक्वियों पर सोमवार को गुण्डा एक्ट की तहत कार्यवाही की गई है। इन तेरह अपराधियों को छह माह के लिए शहर की सीमा से बाहर कर दिया गया है। जिनके खिलाफ राजधानी के कई थानों में उप्र गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत केस दर्ज थे। इनमें ठाकुरगंज पुलिस की ओर से अहमदगंज हुसैनाबाद थाना ठाकुरगंज निवासी धीरज कश्यप, मुफ्तीगंज थाना थाना ठाकुरगंज निवासी इम्मो उर्फ इमरान, जनरैलगंज निवासी कामरान, दौलतगंज निवासी रेहान शामिल हैं।
इसके अलावा गाजीपुर थाने से लवकुश नगर थाना गाजीपुर निवासी केतन वाल्मीकि उर्फ चेतन चौधरी, पारा से खुशहालगंज थाना पारा निवासी अंसार गोमतीनगर से ग्वारी गांव निवासी विजय यादव उर्फ बोबी, नगराम से ग्राम जमालपुर ददुरी निवासी राममिलन, इन्दिरानगर थाने से राधिकापुरी तकरोही निवासी अभिषेक सोनी, गोसाईगंज से सरियामऊ निवासी संजय, पीजीआई से कल्ली पश्चिम निवासी विकास रावत, उजरियांव गोमतीनगर निवासी अनिल कुमार उजरियांव निवासी सुशील कुमार शामिल हैं।
