रामपुर : बिजली इंजीनियरों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ ने ज्वलन्त समस्याओं के समाधान नहीं होने एवं पावर कारपोरेशन प्रबन्धन के द्वारा की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में बिजली अभियंताओं ने अपना-अपना पूर्व घोषित आंदोलन प्रारंभ करते दाएं बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शाम 5 बजे सभी जनपद मुख्यालयों, परियोजनाओं …
रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ ने ज्वलन्त समस्याओं के समाधान नहीं होने एवं पावर कारपोरेशन प्रबन्धन के द्वारा की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में बिजली अभियंताओं ने अपना-अपना पूर्व घोषित आंदोलन प्रारंभ करते दाएं बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शाम 5 बजे सभी जनपद मुख्यालयों, परियोजनाओं सहित राजधानी लखनऊ में शक्तिभवन पर विरोध सभा की। मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रहेगा। सभी परियोजनाओं पर समस्त अभियन्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।
अभियंता संघ के अध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज सभी ऊर्जा निगमों के तमाम अभियंताओं ने पूरे दिन काली पट्टी बांध कर विरोध दिवस मनाया व समस्त जनपद मुख्यालयों व परियोजनाओं पर 5 बजे विरोध सभा कर जमकर नारेबाजी की। 5 अक्टूबर को भी पूरे प्रदेश में पूरे दिन काली पट्टी बांध कर ध्यानाकर्षण किया जाएगा।
इसमें प्रमुख मांगे सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी लिमिटेड का पुनर्गठन किया जाए। वाराणसी व अन्य स्थानों पर आन्दोलन के कारण दर्ज एफआईआर वापस ली जाए। इसके अलावा अधिकारियों की काफी मांगे हैं। जिसको पूरा करने के लिए लगातार आंदोलन किया जा रहा है। इस विरोध सभा में अधीक्षण अभियंता राजीव गर्ग, अधिशासी अभियंता सुरेश चन्द, भीष्म तोमर, नरेश कुमार, सहायक अभियंता इजीनियर आशीष सिंह , विशाल मलिक मौजूद रहे।
26 अक्टूबर से होगा कार्य बहिष्कार
आन्दोलन के अगले चरण में 6, 7 व 8 अक्टूबर को सायं 4 बजे से 5 बजे तक 1 घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।11 एवं 12 अक्टूबर को सायं 3 बजे से 5 बजे तक 2 घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे तक 3 घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।18 अक्टूबर से ही सभी ऊर्जा निगमों के अभियन्ता नियमानुसार कार्य आन्दोलन प्रारम्भ कर देगें।
जिसके अन्तर्गत सायं 5 बजे से अगले दिन प्रातः 10 बजे तक कोई कार्य नहीं करेंगे, साथ ही विद्युत अभियन्ता कार्य के समय में भी केवल अपने लिए ही निर्धारित कार्य करेंगे, अन्य कोई कार्य नहीं करेंगे।समस्याओं का सार्थक समाधान नहीं होने पर 26 अक्टूबर से सभी अभियन्ता अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारम्भ कर देगें।
