बरेली: नगर आयुक्त को सौंपी रिपोर्ट, 22 लाख से पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जोगी नवादा में दीनानाथ कॉलोनी में महापुरुषों की प्रतिमाओं वाले स्वतंत्रा संग्राम सेनानी पार्क की दुर्दुशा के मामले को दैनिक अमृत विचार तीन दिन से लगातार मुद्दा बनाए हुए है। मामले का संज्ञान लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने पार्क के कायाकल्प का बीड़ा उठाया है। सोमवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी के …

बरेली, अमृत विचार। जोगी नवादा में दीनानाथ कॉलोनी में महापुरुषों की प्रतिमाओं वाले स्वतंत्रा संग्राम सेनानी पार्क की दुर्दुशा के मामले को दैनिक अमृत विचार तीन दिन से लगातार मुद्दा बनाए हुए है। मामले का संज्ञान लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने पार्क के कायाकल्प का बीड़ा उठाया है।

सोमवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने पार्क में पहुंचकर मौका मुआयना किया। यह देखा कि पार्क के अंदर जलभराव की समस्या को किस तरह से निस्तारित किया जा सकता है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप दी है। करीब 22 लाख रुपये से पार्क का सौंदर्यीकरण कराने की बात सामने आयी है।

स्थानीय आवासीय सोसाइटी ने कॉलोनी विकसित करने के दौरान इस पार्क के लिए भी जमीन छोड़ी थी लेकिन लोगों का आरोप है कि विकास शुल्क के नाम पर रकम इकट्ठा करने के बावजूद सोसाइटी ने पार्क का कायाकल्प नहीं कराया। इस वजह से यहां महापुरुषों की मूर्तियों के चारों तरफ कीचड़ और जलभराव हो गया है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि यहां पार्क में एक साइड में रोड ऊंची और दूसरी ओर नीची बनी हुई है। इस वजह से पार्क के अंदर जलभराव है। इससे वहां जलकुंभी भी उग आई है। उनका कहना है कि पार्क से पानी निकासी के लिए कोई ड्रेनेज सिस्टम भी नहीं बना होने से पार्क के अंदर जमा पानी नहीं निकल पा रहा है।

जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पार्क की जमीन का ऊंचा करने के लिए मिट्टी का पटान कर करना भी जरूरी है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद को रिपोर्ट दे दी गई है। स्थानीय पार्षद नरेश पटेल का कहना है कि नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि पार्क में मिट्टी का पटान, बाउंड्रीवाल और संपवेल लगाने के लिए करीब 22 लाख रुपये की धनराशि जारी हो रही है।

संबंधित समाचार