बिजनौर : पैंगोलिन की खरीद-फरोख्त करते 15 गिरफ्तार, 1 करोड़ रुपये में हुआ था सौदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। बिजनौर पुलिस ने सोमवार को विलुप्त श्रेणी के पैंगोलिन के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। इनमें एसटीएफ का जवान भी शामिल है। वहीं पैंगोलिन की कीमत चार करोड़ रुपये बताई गई है। बता दें कि पैंगोलिन की तस्करी पूरी दुनिया में सबसे अधिक हो रही है। इसका …

बिजनौर, अमृत विचार। बिजनौर पुलिस ने सोमवार को विलुप्त श्रेणी के पैंगोलिन के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। इनमें एसटीएफ का जवान भी शामिल है। वहीं पैंगोलिन की कीमत चार करोड़ रुपये बताई गई है। बता दें कि पैंगोलिन की तस्करी पूरी दुनिया में सबसे अधिक हो रही है। इसका इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह द्वारा वन्य जीवों की अवैध तस्करी व्यापार की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान में मुखबिर की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज तथा क्षेत्राधिकारी नगीना और स्वाट टीम तथा नगीना देहात पुलिस द्वारा रविवार की रात को ग्राम बनोवाला में मस्तान के घर से 15 आरोपीयों को मस्तान, सजिर, मनोज कुमार, विकास, सुमित चौहान, पवन कुमार, राजेश कुमार, दीपक, संदीप शाहु, मृत्युन्जय सिंह, बालेन्द्र कुमार, शम्भु कुमार ठाकुर, आशीष, सन्तनराज व फुरकान निर को वन्यजीव पैंगोलिन की खरीद-फरोख्त करते हुए पकड़ा।

आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 3 कीपैड फोन व स्विफ्ट डिजायर, होन्डा टाटा टिगोर व 14920 रुपये की नगदी भी बरामद हुई । आरोपियों ने बताया कि यह वन्यजीव मस्तान तथा साबिर ने कौड़िया रेंज के मोहनवाली आरक्षित क्षेत्र से 4-5 दिन पूर्व पकड़ा था। इसको बेचने के लिए मस्तान व साबिर द्वारा फुरकान, परवेज व सुमित चौहान तथा संजीव त्यागी से पैंगोलिन को बिकवाने के लिये सम्पर्क किया। संजीव त्यागी ने अपने परिचित राजेश कुमार हरियाणा से सम्पर्क किया। राजेश कुमार ने पहले अपने परिचित मनोज कुमार, विकास, दीपक, पवन कुमार से सम्पर्क करके पेंगोलिन के बारे में जानकारी दी तथा अपने परिचित तनवीर आलम निवासी मुजफ्फरपुर बिहार से सम्पर्क किया।

सोमवार को पैंगोलिन के खरीदार तनवीर आलम ने अपने साथी संदीप शाहु, मृत्युंजय सिंह, बालेन्द्र कुमार, आशीष, सन्तनराज व शम्भु ठाकुर को पैंगोलिन का सौदा करने के लिये बिजनौर भेजा था। बताया जाता है कि पेंगोलिन का सौदा 1 करोड़ रुपये में हुआ था। जिसमें सुरक्षा व विभागीय जानकारी देने के लिये सन्तनराज को शामिल किया था जो एसटीएफ का जवान बताया जा रहा है। एसटीएफ जवान से जानकारी देने के लिए 10 लाख रुपये में सौदा हुआ था। जिसमें परवेज निवासी नजीबाबाद , संजीव त्यागी व तनवीर आलम निवासी मुजफ्फपुर बिहार फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।

आरोपियों द्वारा यह भी बताया कि पैंगोलिन का सौदा काफी महंगा होता है । इसकी मांग चीन, हांगकांग, सिंगापुर, मलेशिया आदि देशों में शक्तिवर्धक दवाईयों तथा जैकेट बनाने के लिये की जाती है। इसलिये इन देशों में इसकी मांग सबसे ज्यादा होती है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार उप निरीक्षक जर्रार और थाना नगीना देहात के थानाध्यक्ष संजय कुमार, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए 15 हजार रुपये का पुरष्कार देने की घोषणा की है ।

संबंधित समाचार