हरदोई: तमंचे के साथ दो युवकों की फोटो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की फोटो डालने का प्रचलन इन दिनों युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। फोटो डालने का शौक उन्हें कहीं न कहीं मुश्किल में भी डाल देता है। ऐसा ही एक प्रकरण थाना पचदेवरा के ग्राम सहुआपुर का प्रकाश में आया। इस वायरल फोटो में गांव निवासी गोरे सिंह पुत्र …

हरदोई। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की फोटो डालने का प्रचलन इन दिनों युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। फोटो डालने का शौक उन्हें कहीं न कहीं मुश्किल में भी डाल देता है। ऐसा ही एक प्रकरण थाना पचदेवरा के ग्राम सहुआपुर का प्रकाश में आया।

इस वायरल फोटो में गांव निवासी गोरे सिंह पुत्र झप्पा व कारे सिंह पुत्र थम्मन तमंचा लेकर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो वायरल कर रहे हैं। फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है लेकिन पुलिस ने अब तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

संबंधित समाचार