फिरोजाबाद: सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। जिले के टूंडला क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेरहवीं कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे बाइक सवार दंपति को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने टूंडला-एटा मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने …

फिरोजाबाद। जिले के टूंडला क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेरहवीं कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे बाइक सवार दंपति को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने टूंडला-एटा मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। लेकिन मुआवजे की मांग को लेकर शवों को नहीं उठने दिया। करीब दो घंटे बाद एसडीएम व सीओ के आश्वासन के बाद लोग माने।

घटना सोमवार सायं की है। थाना पचोखरा के गांव इमलिया निवासी रूपेन्द्र सिंह 34 पुत्र नौरंगीलाल जयपुर में सिलाई का काम करता था। दो दिन पूर्व ही वह गांव आया था। सोमवार सायं वह पत्नी राजनश्री के साथ छोटे भाई राघवेन्द्र सिंह की ससुराल नगरिया, फरिहा में तेरहवीं की दावत खाने के लिए घर से निकला था। बाइक सवार पति-पत्नी गांव से निकलकर सडक़ पर पहुंचे ही थे तभी टूंडला की ओर से जा रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया।

हादसे में रूपेन्द्र व उसकी पत्नी राजनश्री की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने पर ग्रामीण वहां दौड़े तो चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक को भागने के प्रयास में बाइक को घसीटते हुए बिजली खंभे से जा टकराया। इसके बाद सड़क किनारे तालाब में घुस गया। चालक कूदकर मौके से फरार हो गया। वहीं क्लीनर को लोगों ने पकड़ लिया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने टूंडला-एटा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर सीओ अभिषेक श्रीवास्तव व थाना पुलिस पहुंच गई।

उन्होंने लोगों को समझाते हुए शवों को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने तथा मुआवजे की मांग करने लगे। एसडीएम डॉ. बुसरा बानो ने नियमानुसार मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया तब करीब दो घंटे बाद शवों को उठने दिया। इमलिया पर हादसा होते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने तत्काल पचोखरा से हिम्मतपुर होकर नगला बीच होते हुए एटा के लिए गुजारा गया। वहीं एटा से नगला बीच नहर से हिम्मतपुर, पचोखरा होते हुए टूंडला की ओर लाया गया।

संबंधित समाचार