अयोध्या: फंदे से लटकता मिला बैंककर्मी का शव, सुसाइड नोट बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के मोइया कपूरपुर गांव में मंगलवार दोपहर घर के कमरे में एक युवक का शव फंदे से लटका पाया गया। मृतक रुदौली के पंजाब नेशनल बैंक शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। मृतक की पहचान शिवम पांडेय के रूप में हुई है। मृतक के कमरे से एक सुसाइड पाया गया …

अयोध्या। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के मोइया कपूरपुर गांव में मंगलवार दोपहर घर के कमरे में एक युवक का शव फंदे से लटका पाया गया। मृतक रुदौली के पंजाब नेशनल बैंक शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। मृतक की पहचान शिवम पांडेय के रूप में हुई है। मृतक के कमरे से एक सुसाइड पाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के मोइया कपूरपुर गांव निवासी शिवम पांडे 25 वर्ष पंजाब नेशनल बैंक की रुदौली शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। बताते हैं कि शिवम मंगलवार सुबह करीब 8 बजे घर से निकला था। लेकिन 11:00 बजे वापस आ गया था। दोपहर बाद घर के अंदर कमरे में छत में लगे हुक के सहारे शिवम का शव लटकता हुआ पाया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा सुसाइड नोट को अध्ययन करने के उपरांत ही स्पष्ट होगा। पूरा कलंदर थाना प्रभारी विजय सेन सिंह ने बताया कि मौके पर सुसाइड नोट पाया गया है। अध्ययन किया जा रहा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

संबंधित समाचार