लखनऊ: पुलिसकर्मी बन उतरवाया महिला के हाथ का कंगन, केस दर्ज
लखनऊ। सोमवार को दो नकली पुलिस कर्मियों ने गोमती नगर के विराम खंड में एक महिला से सोनें का कंगन उतरवा कर फरार हो गए। घर पहुंची महिला को जब टप्पेबाजी का एहसास हुआ तो उसने गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों में टप्पेबाज़ों की पहचान करने का हवाला देकर महिला …
लखनऊ। सोमवार को दो नकली पुलिस कर्मियों ने गोमती नगर के विराम खंड में एक महिला से सोनें का कंगन उतरवा कर फरार हो गए। घर पहुंची महिला को जब टप्पेबाजी का एहसास हुआ तो उसने गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों में टप्पेबाज़ों की पहचान करने का हवाला देकर महिला को रवाना कर दिया। विनीत खंड गोमती नगर निवासी बाबूराम यादव की पत्नी मंजू यादव सोमवार को अपने घर से दोपहर के समय फल लेने के लिए निकली थी।
मंजू यादव विराम खंड स्थित एक मेडिकल स्टोर के पास फल खरीद रही थी। उसी बीच मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आए। उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच सिपाही बताते हुए मंजू को लूट जाने का झांसा देकर हाथ का कंगन उतरवा लिया। जब तक मंजू कुछ समझ पाती कंगन लेकर एक कागज की पुड़िया में लपेटा और मंजू को देकर फरार हो गए। मंजू ने पुडि़या रखी और जब घर जाकर खोला तो उसमें कंगन नहीं था।
