बरेली: एक हजार आवासों की चाबी पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ में हुए अमृत महोत्‍सव’ के तहत तीन दिवसीय न्‍यू अर्बन इंडिया कॉन्‍क्‍लेव कार्यक्रम में बरेली ने भी ऑनलाइन भागीदारी की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के अन्य जिलों के साथ बरेली के भी एक हजार लाभार्थियों को आवास की चाबी देने की औपचारिकता पूरी की। …

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ में हुए अमृत महोत्‍सव’ के तहत तीन दिवसीय न्‍यू अर्बन इंडिया कॉन्‍क्‍लेव कार्यक्रम में बरेली ने भी ऑनलाइन भागीदारी की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के अन्य जिलों के साथ बरेली के भी एक हजार लाभार्थियों को आवास की चाबी देने की औपचारिकता पूरी की। आवास पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से चमक उठे।

नगर निगम के साथ जिले के दूसरी स्थानीय निकायों में पीएम नरेंद्र मोदी का सजीव कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी टीवी स्क्रीन के साथ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में आगरा, कानपुर व ललितपुर के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया। चाबी वितरण कार्यक्रम के तहत तमाम निकायों में जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने जैसे ही गरीब परिवारों को पीएम आवास की डिजिटल चाबियां सौंपीं, लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इसके साथ ही बरेली को 25 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। बरेली में ई-बस सेवा योजना की भी शुरुआत जल्द होगी। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि न्‍यू अर्बन इंडिया कॉन्‍क्‍लेव के कार्यक्रम में बरेली ने भी ऑनलाइन भागीदारी की। पात्रों को पीएम आवास योजना के तहत आवासों की चाबी दी गई है।

एक हजार लाभार्थियों को सौंपी आवासों की चाबी
वर्चुअल कार्यक्रम में बरेली नगर निगम के 168, नगर पालिका परिषद आंवला के 27, बहेड़ी के 12, फरीदपुर के 15, नवाबगंज के 22, नगर पंचायत बिशारतगंज के 55, फतेहगंज पूर्वी के 26, मीरगंज के 66, रिक्षा के 50, रिठौरा के 75, सेंथल के 60, शाही के 14, शेरगढ़ के 130, शीशगढ़ के 100, सिरौली के 69 और ठिरिया के 17 को मिलाकर जिले के 1000 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवासों की चाबी सौंपी गई।

संबंधित समाचार