अलीगढ़: पति ने की पत्नी को दो बार जान से मारने की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। वैसे तो हर दिन आपको कोई न कोई अजीब घटनाएं सुनने या देखने को मिलती होंगी लेकिन, अलीगढ़ से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां एक पति ने पत्नी के मोटापे से दुखी होकर उसे फंदे पर लटकाकर मारने की कोशिश की, लेकिन इसमें वह विफल रहा। इसके बाद उसने अपनी पत्नी …

अलीगढ़। वैसे तो हर दिन आपको कोई न कोई अजीब घटनाएं सुनने या देखने को मिलती होंगी लेकिन, अलीगढ़ से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां एक पति ने पत्नी के मोटापे से दुखी होकर उसे फंदे पर लटकाकर मारने की कोशिश की, लेकिन इसमें वह विफल रहा। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को जहर देकर उसे मारने का प्रयास किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब उनकी बेटी स्कूल से घर लौटी। बच्ची की चीख सुनकर पड़ोसी महिला की जान बचाने पहुंचे।

मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस में तहरीर दी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के भुज पुरा का है। यहां के निवासी जावेद से रोरवर निवासी फरहा का 9 साल पहले निकाह हुआ था। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि निकाह के कुछ सालों बाद ही उनकी बेटी का वजन बढ़ना शुरू हो गया था। इस बात से उनका दामाद हमेशा नाराज रहता था। आए दिन वो अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।

पीड़िता की मां फरहत ने बताया कि दामाद जावेद का अन्य महिलाओं के साथ संबंध भी है। इसी वजह से उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है। सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है और पुलिस की निगरानी में पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। उन्होंने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोप साबित होने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब पीड़िता की मां को पुलिस से ही आस है। उनका कहना है कि दामाद से दो बार बेटी को जान से मारने की कोशिश की है।अब पुलिस कोई एक्शन नहीं लेगी तो कुछ गलत भी हो सकता है।

संबंधित समाचार