बाराबंकी: पुलिस अधीक्षक ने सैनिक सम्मेलन में कर्मचारियों की सुनी समस्याएं
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन कर अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गयी और उनकी समस्या के निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सैनिक सम्मेलन के पश्चात् अपराध व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी की गई। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा कानून …
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन कर अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गयी और उनकी समस्या के निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सैनिक सम्मेलन के पश्चात् अपराध व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी की गई।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर संवेदनशील गांवों एवं स्थानों को चिन्हित कर अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करने और अवैध शराब के निष्कर्षण व परिवहन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने व क्षेत्र में भ्रमणशील रहने हेतु भी निर्देशित किया गया।

गम्भीर अपराधों के घटित होने पर तत्काल मौके पर जाने एवं आवश्यक कार्रवाई किए जाने, एफ.आई.आर. का शत-प्रतिशत पंजीकरण किए जाने, आई.जी.आर.एस. पोर्टल की शिकायतों और अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किए जाने, शातिर अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, जमानतदारों के सत्यापन, भूमि विवाद के प्रकरणों को राजस्व विभाग से सामन्जस्य स्थापित कर मौके पर जाकर निस्तारित कराने, यू0पी0-112 के कर्मचारियों की सतर्कता परखने और उनका रिस्पान्स टाईम सुधारे जाने हेतु निर्देशित किया गया। किसी भी कार्यालय या थाने पर आने वाले अगुन्तकों के साथ अत्यन्त शालीनता का व्यवहार किया जाए तथा उसकी समस्याओं का निस्तारण थाने स्तर पर ही किया जाए।
