अयोध्या: युवती के साथ हुआ दुष्कर्म, SSP के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के थाना महराजगंज इलाके में एक दलित युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता जब थाने पहुंची तो उसे न्याय ना देकर जबरिया सुलह करने का पुलिस दबाव बनाने लगी। पीड़िता की न्याय की गुहार के बाद मामले में आधी रात को एसएसपी शैलेश कुमार पांडे के आदेश पर …

अयोध्या। जिले के थाना महराजगंज इलाके में एक दलित युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता जब थाने पहुंची तो उसे न्याय ना देकर जबरिया सुलह करने का पुलिस दबाव बनाने लगी। पीड़िता की न्याय की गुहार के बाद मामले में आधी रात को एसएसपी शैलेश कुमार पांडे के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक थाना महराजगंज के पूरा बाजार चौकी से जुड़े एक गांव की दलित युवती का आरोप है कि बीते 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वह मौसी के घर जा रही थी। रास्ते में पहले से ही घात लगाए पिंटू यादव अपनी गाड़ी पर बिठाने के लिए घसीटने लगा, ना बैठने पर उसे बुरी तरह से मारा और जबरन गाड़ी पर बिठाकर पूरा दिन इधर-उधर घुमाता रहा। रात होने पर वह उसे अपने घर ले गया और पूरी रात उसके साथ दुराचार किया।

दूसरे दिन पिंटू यादव का भाई रिंकू यादव अपने साथी मुलायम यादव के साथ आया और उसकी वीडियो बनाकर धमकी दी कि किसी को भी घटना के बारे में बताओगी तो वीडियो वायरल कर देगा और उसे जान से मार देगा। उन लोगों ने उसका एक हाथ भी तोड़ दिया। किसी तरह पीड़िता उनके चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची और परिवरजनों को आपबीती सुनाई और परिजनों के साथ महराजगंज थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी। पीड़िता ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि पुलिस मामले को दबाने के लिए आरोपियों का पक्ष लेकर जबरिया सुलह का दबाव बनाने लगी, जिस पर पीड़िता के परिवरजनों ने एसएसपी शैलेश पांडे को मामले से अवगत कराया।

देर रात एसएसपी ने तत्काल महराजगंज पुलिस को पीड़िता का केस दर्ज करने का आदेश दिया। एसएचओ वीरेंद्र कुमार राय के मुताबिक पीड़िता के तहरीर पर पिंटू यादव, रिंकू यादव और मुलायम यादव निवासी रसूलाबाद मठिया थाना महराजगंज जनपद अयोध्या के खिलाफ दुराचार व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।

संबंधित समाचार