पीलीभीत: सड़कों की गड्ढा मुक्ति पर पीडब्ल्यूडी की स्थिति खराब
पीलीभीत, अमृत विचार। अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी पीलीभीत-बदायूं वृत्त अजय शंकर सिंह ने अपने निरीक्षण के दौरान सड़कों की गड्ढा मुक्त कामों की खराब प्रगति पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि दोनों वृत्त में सड़कों के गड्ढा मुक्ति अभियान में पीलीभीत की स्थिति की बेहद खराब है। इसमें भी पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के काम की प्रगति …
पीलीभीत, अमृत विचार। अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी पीलीभीत-बदायूं वृत्त अजय शंकर सिंह ने अपने निरीक्षण के दौरान सड़कों की गड्ढा मुक्त कामों की खराब प्रगति पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि दोनों वृत्त में सड़कों के गड्ढा मुक्ति अभियान में पीलीभीत की स्थिति की बेहद खराब है। इसमें भी पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के काम की प्रगति प्रांतीय खंड से भी पीछे है। अब तक एक भी सड़क के गड्ढा मुक्त करने के फोटो अपलोड नहीं किए गए हैं। इसका मतलब यह माना जाएगा कि पीलीभीत में एक भी सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हुई।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधीक्षण अभियंता ने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय और निर्माण खंड के जेई, एई और एक्सईएन की मीटिंग की। उसमें विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समय से पूरा किया जाए। सड़कों का गड्ढा मुक्त करना सरकार का विशेष अभियान है। इसे लेकर सरकार गंभीर है। इसलिए सड़कों को प्राथमिकता से गड्ढामुक्त कराएं।
एसई ने कलीनगर में तहसील का निर्माणाधीन भवन भी देखा और उसमें सभी काम जल्द और गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए। एसई के पीलीभीत दौरे से पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय और निर्माण खंड में हड़कंप मचा रहा। बैठक में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड उदय नारायण, एक्सईएन निर्माण खंड अनिल कुमार राना, समेत एई और जेई मौजूद थे।
