बरेली: मौलाना दानिश की रिहाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति बनाएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उर्स-ए-रजवी के दौरान हुए बवाल के आरोप में गिरफ्तार मौलाना दानिश के परिवार से दरगाह का एक प्रतिनिधि मंडल मिला और उनकी रिहाई के लिए परिवार को दिलासा दी। दरगाह प्रवक्ता नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स-ए-रजवी में जायरीन को जगह-जगह बैरियर लगाकर रोके जाने और उसके बाद आला हजरत के मेहमानों …

बरेली, अमृत विचार। उर्स-ए-रजवी के दौरान हुए बवाल के आरोप में गिरफ्तार मौलाना दानिश के परिवार से दरगाह का एक प्रतिनिधि मंडल मिला और उनकी रिहाई के लिए परिवार को दिलासा दी। दरगाह प्रवक्ता नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स-ए-रजवी में जायरीन को जगह-जगह बैरियर लगाकर रोके जाने और उसके बाद आला हजरत के मेहमानों पर लाठी चार्ज से दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां ने आला अफसरान से बात कर नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि कुल में शामिल होने आ रहे जायरीन को एक रणनीति के तहत शहामतगंज चौराहे पर रोक दिया गया। जबकि, इस्लामियां मैदान खाली पड़ा था। सीओ थर्ड के निर्देश पर इंस्पेक्टर बारादरी और शहामतगंज चौकी इंचार्ज ने जायरीन पर लाठीचार्ज किया जिसमें कई जायरीन घायल हुए। इसको लेकर दुनियाभर के अकीदतमंदों में आक्रोश है।

सुब्हानी मियां ने कहा कि शुक्रवार तक मौलाना दानिश को नही छोड़ा जाता, मुकदमा वापस नहीं होता और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति तय करेंगे। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां के निर्देश पर टीटीएस का एक प्रतिनिधिमंडल पुराना शहर स्थित मौलाना दानिश के घर पहुंचा और परिवार को दिलासा दिलाई कि पूरी दरगाह उनके साथ है। किसी के खिलाफ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में परवेज खान नूरी, शाहिद खान नूरी, हाजी जावेद खान, औररंगजेब नूरी, ताहिर अल्वी, आजम तहसीनी, हाजी शारिक नूरी, तारिक सईद आदि लोग शामिल रहे।

संबंधित समाचार