बरेली: पारिवारिक कलह में महिला ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। बीसलपुर की रहने वाली …

बरेली, अमृत विचार। पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

बीसलपुर की रहने वाली रामश्री की शादी चार साल पहले जोगी नवादा के रहने वाले अजय के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति पत्नी में आएदिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था, लेकिन दोनों परिवारों ने कई बार बीचबचाव कर उनके बीच में समझौता करवा दिया था। उनके दो बच्चे है।

परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम राजश्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना लगने पर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चौकी इंचार्ज जोगी नवादा चमन गिरी ने बताया कि महिला के मायके पक्ष से रात तक कोई शिकायत नहीं मिली थी। शिकायत आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार