आज का राशिफल | 07 अक्टूबर, 2021
मेष राशि आज विरोधी आपके समक्ष काफी कमजोर रहेंगे। आज अपने खर्चों को नियन्त्रित करने का प्रयास करेंगे। आप नई जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। उच्च अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। आज जल्दबाज़ी के कारण अच्छे अवसरों का लाभ नहीं उठा पायेंगे। वृष राशि आज मानसिक तनाव दूर होगा। शेयर मार्केट और म्यूचुअल …
मेष राशि
आज विरोधी आपके समक्ष काफी कमजोर रहेंगे। आज अपने खर्चों को नियन्त्रित करने का प्रयास करेंगे। आप नई जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। उच्च अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। आज जल्दबाज़ी के कारण अच्छे अवसरों का लाभ नहीं उठा पायेंगे।
वृष राशि
आज मानसिक तनाव दूर होगा। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड आदि से धन लाभ प्राप्त होगा। परिजन आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी जन को विवाह के लिये प्रपोज कर सकते हैं। वाणी के तीखेपन से आपको बचना चाहिए।
मिथुन राशि
आज आप बच्चों के साथ खेलकूद जैसी गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। अस्वस्थता के कारण कुछ काम अधूरे छूट सकते हैं। शुगर के रोगियों को परेशानी होगी। कारोबारियों के ऊपर ग्राहकों का दबाव बढ़ेगा। प्रेमी जन के साथ ख़रीदारी के लिए जा सकते हैं।
कर्क राशि
आज आपके नजदीकी लोग आपसे दुर्व्यवहार कर सकते हैं। रक्तचाप बढ़ने की संभावना बन रही है। इसीलिए आज गुस्सा कम से कम करना चाहिए। धन के लेन-देन को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। राजनीतिक लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
सिंह राशि
आज धैर्य और संयम बनाकर रखें। आज आप अपनी व्यक्तिगत रूचियों पर खास ध्यान देंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय होने के योग बन रहे हैं। छात्रों को शिक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
आज संतान की उन्नति से मन हर्षित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी काम अपने बलबूते करेंगे। आपको सोच-विचार करके ही कोई कार्य करना चाहिये। आकस्मिक लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।
तुला राशि
आज ऑफिस में आज सहकर्मियों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों से धन लाभ होगा। दिन की शुरुआत कुछ तनावपूर्ण होगी। धीरे-धीरे परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेंगे। अपनी इच्छाओं को नियन्त्रण में रखें।
वृश्चिक राशि
आज कारोबार में अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। दोपहर के पहले सभी आवश्यक काम करना उचित है। विदेश में काम कर रहे लोगों को जॉब की चिन्ता रहेगी। त्वचा में एलर्जी की समस्या हो सकती है।
धनु राशि
आज करियर को लेकर अस्थिरता दूर होगी। वैवाहिक संबंध काफी मधुर रहेंगे। व्यवसाय में आपको उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। पुरानी दोस्ती प्रेम सम्बन्ध में परिणित हो सकती है। संतान के साथ वैचारिक तनाव दूर होगा।
मकर राशि
आज आपको अचानक से यात्रा के लिये तैयार होना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धियाँ प्राप्त हो सकती हैं। बॉस आपके स्थानांतरण को लेकर चर्चा करेंगे। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात हो सकती है।
कुंभ राशि
आज राजनीतिक मामलों को लेकर थोड़े सावधान रहें। प्रेमी जन की कोई बात बुरी लग सकती है। व्यर्थ के विवादों को हवा न दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे। धर्म-कर्म को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। भारी भोजन का सेवन करने से बचें।
मीन राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। दिनचर्या में अचानक बदलाव करने से बचें। व्रत और उपवास करने वाले जातक शरीर में जल की कमी न होने दें। अपने व्यवहार को संयमित रखें।
