रायबरेली: डलमऊ गंगा तट पर मनाई जाएगी विजय दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। 1971 की जंग में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान फौज को खदेड़ा था। जिसका दर्द आज भी पाकिस्तान महसूस कर रहा है। भारतीय फौज इस साल जीत के 50 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में जश्न मना रही है। सेना जंग की कहानियों व सेना के शौर्य, साहस व पराक्रम से रूबरू कराने के साथ …

रायबरेली। 1971 की जंग में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान फौज को खदेड़ा था। जिसका दर्द आज भी पाकिस्तान महसूस कर रहा है। भारतीय फौज इस साल जीत के 50 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में जश्न मना रही है। सेना जंग की कहानियों व सेना के शौर्य, साहस व पराक्रम से रूबरू कराने के साथ ही सेवा निवृत्त फौजियों को सम्मानित करेगी।

साइकिल से निकलेगी 30 सदस्यीय टीम

नायब सूबेदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि इलाहाबाद से 30 सदस्यों की टीम साइकिल से निकलेगी। जो फतेहपुर होते हुए कानपुर पहुंचेगी। कानपुर से जलमार्ग से 7 अक्टूबर की शाम को डलमऊ गंगा तट पर पहुंचेगी। रात को विश्राम करने के बाद दूसरे दिन गंगा तट पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

नगर पंचायत करेगी फौजियों का स्वागत

जल मार्ग से आने वाले फौजियों के रहने और उनका स्वागत का इंतजाम  नगर पंचायत की ओर से किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने बताया कि डलमऊ में विजय वर्ष के 50 वर्ष पर डलमऊ में फौजियों का सम्मान व अन्य आयोजन होंगे, यह डलमऊ के लिए गौरवशाली है।

संबंधित समाचार