लखनऊ के छावनी बोर्ड अस्पताल में 250 एलपीएम पीएसए ऑक्सीजन का प्लांट शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजाधानी के मध्यकमान स्थित छावनी बोर्ड के अस्पताल में गुरूवार को 250 एलपीएम पीएसए ऑक्सीजन प्लांट शुरू गया है। इसका उद्घाटन उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने किया। इस ऑक्सीजन संयंत्र से अस्पताल के 60 बिस्तर वाले इस अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। प्लांट के निर्माण के लिए पूरी तरह से पीएम …

लखनऊ। राजाधानी के मध्यकमान स्थित छावनी बोर्ड के अस्पताल में गुरूवार को 250 एलपीएम पीएसए ऑक्सीजन प्लांट शुरू गया है। इसका उद्घाटन उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने किया। इस ऑक्सीजन संयंत्र से अस्पताल के 60 बिस्तर वाले इस अस्पताल में

ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। प्लांट के निर्माण के लिए पूरी तरह से पीएम केयर्स फंड से फंड दिया गया है। वहीं उद्घाटन करने के बाद उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पीएम केयर्स फंड की ओर से वित्त पोषित 02 संयंत्रों की स्थापना की गई, यह सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में स्वीकृत 555 ऑक्सीजन संयंत्रों में से 392 वर्तमान में चालू हैं, जो उस गति को दर्शाता है।

जिसके साथ राज्य और केंद्र सरकार ने कोविड-19 चुनौती का सामना करने के लिए कदम बढ़ाया है। शर्मा ने कोविड-19 से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम करने के लिए राज्य और केंद्र सरकारों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 स्थिति से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की रणनीति का विश्व स्वास्थ्य संगठन और नीति आयोग ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोविड-19 के दौरान एक बड़ी आबादी के टीकाकरण की चुनौती का सामना किया।

इससे पूर्व जी एस राजेश्वरन, प्रधान निदेशक, रक्षा संपदा, मध्य कमान, विधान सभा सदस्य सुरेश तिवारी, रक्षा संपदा के निदेशक सत्यनारायण, पुष्पेंद्र सिंह, निदेशक डीईओ लखनऊ छावनी बोर्ड और निदेशालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मेड इन इंडिया के टीके लोगों को उपलब्ध कराए

डॉ शर्मा ने इस बात की भी सराहना की कि मेड इन इंडिया के टीके लोगों को उपलब्ध कराए गए। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश टीकाकरण के मामले में देश में सबसे आगे हैं और कोविड-19 के प्रकोप को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने और जीवन के नुकसान को कम करने में सक्षम है। डॉ शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन का समापन किया।

संबंधित समाचार