मुरादाबाद: एएनएम के 54 पदों पर भर्ती के लिए सत्यापन शुरू
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में एएनएम के 54 पदों पर भर्ती के लिए जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में अभ्यर्थियों के आवेदन का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। सत्यापन के लिए चार टीमें लगी हैं। गुरूवार को 300 अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए बुलाया गया है। इसके लिए अस्पताल में अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में एएनएम के 54 पदों पर भर्ती के लिए जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में अभ्यर्थियों के आवेदन का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। सत्यापन के लिए चार टीमें लगी हैं। गुरूवार को 300 अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए बुलाया गया है। इसके लिए अस्पताल में अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी है।
टीम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अजय कुमार शर्मा, डाॅ. दीपक वर्मा, मातृ वंदन योजना की जिला समन्वयक दीप्ति यादव शामिल हैं। यह टीम एएनएम भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का सत्यापन कर रही हैं।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. दीपक वर्मा ने बताया कि आनलाइन आवेदकों के शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र आदि का सत्यापन किया जा रहा है। कुल 953 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सत्यापन का कार्य 12 अक्टूबर तक चलेगा। भर्ती की अन्य औपचारिकता लखनऊ मुख्यालय से होगी।
यह भी पढे़-
