बाराबंकी: डीसीएम की चपेट में आने से गोवंश की दर्दनाक मौत
बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ के अंतर्गत बीती रात चौबीसी चौराहे पर लखनऊ सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम की चपेट में आ जाने से करीब आधा दर्जन से ज्यादा गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और डीसीएम चालक को घेर …
बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ के अंतर्गत बीती रात चौबीसी चौराहे पर लखनऊ सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम की चपेट में आ जाने से करीब आधा दर्जन से ज्यादा गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और डीसीएम चालक को घेर कर पकड़ लिया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
इस घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया और यातायात बाधित हो गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत जानवरों को सड़क से हटवा कर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। घायल गोवंश को स्थानीय पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी चालक व गाड़ी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसके बाद स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश दिखा। लोगों का कहना था कि पिछले कुछ महीनों से सड़क पर छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं यदि समय से पहले प्रशासन द्वारा इन जानवरों को पकड़वा कर सुरक्षित स्थानों पर भिजवा दिया जाता तो शायद आज इतनी बड़ी घटना घटित न होती।
