लखनऊ के मरी माता मंदिर में पूजा संपन्न कर प्रियंका हुई बहराइच रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। एक तरफ जहां पूरे देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है मंदिरों में भक्तों की कतार लगी है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बहराइच जाते हुए नवरात्रि के पहले दिन पर अर्जुनगंज, लखनऊ स्थित घंटी वाली मरी माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह लखीमपुर हिंसा के शिकार …

लखनऊ। एक तरफ जहां पूरे देश में शारदीय नवरात्रि की धूम है मंदिरों में भक्तों की कतार लगी है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बहराइच जाते हुए नवरात्रि के पहले दिन पर अर्जुनगंज, लखनऊ स्थित घंटी वाली मरी माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह लखीमपुर हिंसा के शिकार किसानोँ के परिजनों से मिलने बहराइच के लिये रवाना हो गईं।

बता दें कि राहुल गांधी बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलकर गुरुवार को नई दिल्ली लौट गए, लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा अभी भी डटी हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इन सभी को इंसाफ मिले, इसके लिए मैं लड़ूंगी। जब तक मंत्री बर्खास्त नहीं होगा और जब तक मंत्री का लड़का गिरफ्तार नहीं होगा तब तक तो मैं बिल्कुल अडिग रहूंगी। कल मैंने उन परिवारों को वचन दिया है।

वहीं, कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ और पंजाब सरकार ने मृतक किसानों के परिजनों को 45-45 लाख रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

संबंधित समाचार