बाराबंकी: संयुक्त चिकित्सालय में हुआ ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण समारोह
बाराबंकी। रामनगर विधायक शरद अवस्थी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के पैतृक गांव सिरौलीगौसपुर में बने संयुक्त चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण समारोह में कहा कि स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के द्वारा स्थापित सरकारी संस्थानों में हमारी सरकार रंग भरने का काम कर रही। उन्होंने कहा हमारी सरकार सबका साथ सबका …
बाराबंकी। रामनगर विधायक शरद अवस्थी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के पैतृक गांव सिरौलीगौसपुर में बने संयुक्त चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण समारोह में कहा कि स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के द्वारा स्थापित सरकारी संस्थानों में हमारी सरकार रंग भरने का काम कर रही। उन्होंने कहा हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास का सपना साकार कर रही है।
वहीं दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान राशन गैस रुपए आदि बांट कर गरीबों की पूरी मदद की है। इस महामारी से लोगों को बचाने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्य हमारी सरकार चला रही। अब दोबारा किसी महामारी के दौरान देश में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए हमारी सरकार ने हर जिले में आवश्यकता अनुसार ऑक्सीजन प्लांट लगा दिए है। अब आक्सीजन अस्पताल में ही बनेगा जिससे मरीजों को तुरंत लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि इस अस्पताल में प्रधानमंत्री केयर फंड से 1000 लीटर की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। अब इस क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा।
