सीएचसी में चोरी करते पकड़ा गया युवक, आरोपी की सपा के नेताओं के साथ फोटो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सीएचसी जहांगीराबाद से सर्जिकल के उपकरण चोरी करके भाग रहे युवक को अधीक्षक ने रंगे हाथ पकड़ कर कीमती सामान बरामद किया। आरोपी युवक अभिषेक वर्मा चिकित्सालय में डी फार्मा इंटर्नशिप की ट्रेनिंग कर रहा था। मामला थाना व कस्बा जहांगीराबाद स्थित सीएचसी का है। गुरुवार को कस्बा जहांगीराबाद निवासी अभिषेक वर्मा जो कि …

बाराबंकी। सीएचसी जहांगीराबाद से सर्जिकल के उपकरण चोरी करके भाग रहे युवक को अधीक्षक ने रंगे हाथ पकड़ कर कीमती सामान बरामद किया। आरोपी युवक अभिषेक वर्मा चिकित्सालय में डी फार्मा इंटर्नशिप की ट्रेनिंग कर रहा था।

मामला थाना व कस्बा जहांगीराबाद स्थित सीएचसी का है। गुरुवार को कस्बा जहांगीराबाद निवासी अभिषेक वर्मा जो कि वर्तमान में सीएचसी जहांगीराबाद में सितंबर महीने में डी फार्मा के लिए इंटर्नशिप ज्वाइन की थीं। कई दिन बीतने के बाद इस युवक की हरकतों से चिकित्सालय कर्मचारियों शक पैदा हो गया। इस नाते लोगो ने नजर रखना शुरू कर दिया। इस बात को सीएचसी चिकित्साधिकारी को भी बता दिया गया। अधीक्षक की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि गरुवार को अभिषेक वर्मा सर्जिकल के कीमती उपकरण लेकर भाग राह था। जिसे खुद अधीक्षक ने देख लिया और दौड़ा कर युवक को पकड़ लिया। सरकारी संपत्ति के साथ पकड़े गए युवक को अधीक्षक ने दंड स्वरूप महज 15 दिनों के लिए सस्पेंड किया है। इस संबंध में अधीक्षक ने लिखित आदेश जारी करके आरोपी युवक को अवगत करा दिया है।

सपा नेता है आरोपी

पकड़ा गया आरोपी युवक अभिषेक वर्मा सपा का सक्रिय नेता है हाल ही में जिला पंचायत चुनाव लड़ा इसके अलावा सपा के शीर्ष बताओ के साथ फोटो सोसल मीडिया पर पोस्ट करके पार्टी का गुड़गान करते अक्सर देखा गया है। इस घटना के बाद आरोपी फरार है।

संबंधित समाचार