रामपुर: बातचीत से ही निकलेगा कृषि कानूनों का समाधान- टिकैत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि समस्या का समाधान बातचीत से ही निकलेगा वह सरकार से बार-बार कह रहे हैं बातचीत करो लेकिन, सरकार किसानों से बातचीत नहीं कर रही है। कहा कि तीनों कृषि कानूनों के वापस होने तक किसानों का आंदोलन चलता रहेगा। लखीमपुर …

रामपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि समस्या का समाधान बातचीत से ही निकलेगा वह सरकार से बार-बार कह रहे हैं बातचीत करो लेकिन, सरकार किसानों से बातचीत नहीं कर रही है। कहा कि तीनों कृषि कानूनों के वापस होने तक किसानों का आंदोलन चलता रहेगा।

लखीमपुर खीरी से लौटते समय राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुवार की दोपहर कोयला टोल प्लाजा पर रुके और टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे किसानों का राष्ट्रीय प्रवक्ता ने हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि डटे रहो। अपने हक पाने के लिए किसानों को बहुत लंबी जंग लड़नी है। इसके बाद राकेश टिकैत जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के साथ यूनियन कार्यालय पर पहुंचे और पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि किसानों की समस्या का समाधान बातचीत से निकलेगा।

दिल्ली में 12 बार सरकार से बातचीत हो चुकी है इसके बावजूद सरकार किसानों की बात नहीं मान रही है। कहा कि सरकार किसी की भी हो बातचीत से ही किसानों की समस्या का हल निकलेगा एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लखीमपुर में जान बूझकर गाड़ियों से कुचल कर किसानों की हत्या की गई है। पुलिस इसकी चश्मदीद गवाह है हजारों वीडियो भी मौजूद हैं जो मीडिया तक जल्दी पहुंचेंगे।

कहा कि पुलिस को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए ताकि, पीड़ितों को इंसाफ मिले। लखीमपुर घटना से उनके आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा जब तक तीनों कानून वापस नहीं हो जाते हैं किसानों का आंदोलन जारी रहेगा इसके बाद दिल्ली रवाना हो गए जिलाध्यक्ष अहमद भी उनके काफिले में मुरादाबाद तक शामिल रहे। इस मौके पर होरी लाल, वीरेंद्र सिंह, विनोद यादव, मुस्तकीम, चौधरी अजीत सिंह, दरयाब सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार